Ranchi : रामनवमी को लेकर राजधानी रांची बुधवार को पूरी तरह राममय हो गयी। शहर भगवा झंडे से सजा रहा। रांची के ऐतिहासिक तपोवन मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। हाथों में बजरंगी झंडा और सिर पर रामनाम की पट्टी बांधे रामभक्तों की भीड़ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए घंटों लाइन में खड़ी दिखी। इधर, श्री महावीर मंडल, डोरंडा केंद्रीय समिति, चुटिया राम मंदिर सहित शहर के अन्य पूजा समितियों की भी शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गयी। क्या छोटा, क्या बड़ा, क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या मर्द और क्या औरत… हर कोई राम नाम के धुन पर थिरकते नजर आये। वहीं, तलवार, भाला आदि जैसे पारंपरिक हथियारों के साथ लोगों ने करतब दिखाये। रामभक्तों के वास्ते जगह-जगह शिविर लगाकर शरबत और चना बांटे जा रहे थे।
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : ईरान ने जहाज पर कब्जा किया, 17 भारतीय…
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने 16 और उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :बचके निकलने के चक्कर में क’ट गया 203 का चालान…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 47 सौ अखाड़े, क्या बोले IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एक साथ डूब गये पांच बच्चे, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :वन विभाग की टीम ने कोयला तस्करों को दी तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में वोटरों को जगाने निकला, क्या बोले DC… जानें
इसे भी पढ़ें :राजद को गहरा झटका, दो दिग्गजो ने छोड़ दी पार्टी…







