spot_img
spot_img
spot_img

जनता दरबार में बंधी भरोसे की डोर, बरसो पुरानी परेशानी यूं हुई दूर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की गलियों से लेकर छतों तक, अब प्रशासन की सुनवाई का एक ही नाम है, रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री। उनकी पहल से रांची के लोग अब खुद को प्रशासन से बेहद जुड़ा महसूस कर रहे हैं। नरेश रजक, जो एक शिक्षक हैं और नामकुम अंचल में अपनी 6 डिसिमल जमीन के करेक्शन स्लिप के लिए पिछले सात साल से संघर्ष कर रहे थे, आज इस दरबार की जीत की मिसाल बन गये। दूसरी बार जब वे जनता दरबार में आये, तो शिकायत नहीं, मुस्कुराहट लेकर आये। सालों की झिझक, कागजों के चक्कर और अनसुनी बातों के बाद आज उनका मामला सुलझा। नरेश ने खुले दिल से DC मंजूनाथ भजन्त्री का आभार जताया, जिन्होंने दिल से सुनकर हर समस्या को हल करने का संकल्प दिखाया।

26 मई को आयोजित इस जनता दरबार में शहरी और ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राजस्व से लेकर पेंशन, प्रमाण-पत्र से लेकर भूमि विवाद तक, हर फाइल पर DC की पैनी नजर थी। उन्होंने सभी शिकायतों का बारीकी से जायजा लिया और तुरंत संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये। जमीन से जुड़ी शिकायतों की ऑनलाइन स्थिति जांचते हुये उन्होंने फोन पर तुरंत अंचल अधिकारी को निर्देश दिये, ताकि हर मामला जल्द से जल्द सुलझे। इसी जनता दरबार में, 19 मई को सुकर पालक संघ की ओर से होटल वेस्टेज पर प्रतिबंध लगाने की मांग आई थी। आज संघ की पूरी सूची उपायुक्त के सामने रखी गई और नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया गया। अवैध कब्जा और जमीन की अनियमित बिक्री पर भी DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कड़ा रुख अपनाया, संबंधित अंचल अधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

अगर आप भी अपने मुद्दे लेकर परेशान हैं, तो अब इंतजार नहीं, बस व्हाट्सएप करें ‘अबुआ साथी’ नंबर 9430328080 पर और अपनी समस्या का हल पायें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुड़गांव से गायब हुआ ट्रक, देवघर में मिला पूरा खजाना…

Deoghar : देवघर जिले में पुलिस ने एक...

सरकारी अस्पतालों में बच्चे के जन्म पर मिलेगा तोहफा, चौंक जायेंगे आप…

Kohramlive : तमिलनाडू सरकार ने नवजात बच्चों के लिये...

“मां, हम अभी आते हैं, ” और फिर कभी नहीं लौटे दो दोस्त…

Ranchi : राजधानी रांची से सटे नामकुम के खरसीदाग...

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...