spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रात के सफर में महिला का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच, जानें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आज के दौर में महिलाओं का अकेले या देर रात बस से सफर अब असामान्य नहीं रहा। नौकरी की मजबूरी हो, पढ़ाई का दबाव या निजी कारण, रात की बस कई महिलाओं की जरूरत बन चुकी है। रात के सफर में कोई अनहोनी कब दस्तक दे दे, कहा नहीं जा सकता। ऐसे में मोबाइल में पहले से सेव किये गये हेल्पलाइन नंबर किसी फरिश्ते से कम नहीं होते। घबराहट, अंधेरा या नेटवर्क की कमजोरी, इन हालात में सही समय पर नंबर ढूंढना मुश्किल हो सकता है, इसलिये तैयारी पहले जरूरी है।

 जरूरी हेल्पलाइन नंबर (अभी सेव करें)

  • 112 देश का ऑल-इन-वन इमरजेंसी नंबरः (पुलिस, एंबुलेंस, फायर, एक कॉल में मदद)
  • 1091 / 1090  महिला पुलिस हेल्पलाइन (24×7)
  • 181 महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिये टोल-फ्री
  • 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा

इन नंबरों पर कॉल करने से आपकी लोकेशन भी ट्रेस हो सकती है, जिससे मदद तेजी से पहुंचती है।

सफर में रखें ये सावधानियां

  • रात में अकेले सीट चुनने से बचें
  • संदिग्ध व्यक्ति या माहौल से फौरन दूरी बनायें
  • किसी भी असहज स्थिति में देरी न करें, तुरंत कॉल करें
  • परिवार या करीबी को अपनी यात्रा की जानकारी दें

विशेषज्ञ मानते हैं कि एक सही समय पर की गई कॉल हालात को संभाल सकती है और बड़े खतरे को टाल सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...