spot_img

सारंडा में सबसे बड़ा वार, 1 करोड़ का इनामी अनल दा ढेर, 15 नक्सली खत्म

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : झारखंड पुलिस ने 2026 की शुरुआत धमाके के साथ की है। सारंडा के घने जंगलों में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें भाकपा (माओवादी) का सेंट्रल कमिटी मेंबर और एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा उर्फ पतिराम मांझी मारा गया। आईजी अभियान माइकल राज ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। इस कार्रवाई में अनल के साथ कुल 15 नक्सली ढेर हो गये। मौके से भारी मात्रा में हथियार एवं दैनिक उपयोग के सामान बरामद किये गये। यह हाई-वोल्टेज ऑपरेशन पश्चिमी सिंहभूम के छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुंभडीह गांव के पास चला। पुख्ता खुफिया सूचना पर कोबरा, जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जंगल में घेराबंदी की। सुबह 6 बजे शुरू हुई गोलीबारी घंटों चली। एनकाउंटर के बाद सर्च ऑपरेशन में AK-47, इंसास, SLR और सैकड़ों कारतूस बरामद किए गये। 2-2 लाख के इनामी नक्सली राजेश और बुलबुल की भी पहचान हो चुकी है।

अनल दा गिरिडीह का रहने वाला था और वर्षों से सारंडा में छिपकर संगठन की कमान संभाल रहा था। उसके मारे जाने को पुलिस नक्सलवाद के खिलाफ सबसे बड़ी कामयाबी बता रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...