spot_img

चौपारण की धरती पर आस्था की अमरबेल फिर से लहराई…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की धरती पर आस्था की अमरबेल फिर से लहराई, ग्राम दनुआ के ह्रदय में, चोरदाहा पंचायत की गोद में, धर्म और भक्ति का अनुपम संगम बना नौ दिवसीय श्री श्री 108 हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ एक आध्यात्मिक दीपोत्सव बन गया। जहां पुलिस की वर्दी में कर्तव्य था, वहीं प्रवचन की वाणी में करुणा और श्रद्धालुओं की आंखों में भक्ति का उजास। चौपारण के थानेदार अनुपम प्रकाश, मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ गंजू, पत्रकार कृष्णा पासवान, और समिति के समर्पित सेवकों ने मिलकर मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित किया, मानो धर्म और कर्तव्य ने एक-दूजे का हाथ थाम लिया हो। थानेदार अनुपम प्रकाश बोले, “राम कथा आत्मा का अन्न है, यह मन के क्लेश को हरती है और जीवन में शांति का वास लाती है।”

पत्रकार कृष्णा पासवान ने जीवन की गहराई छूते हुए कहा, “जब तक तन और मन स्वच्छ नहीं होंगे, तब तक सच्चा विकास संभव नहीं। धर्म ही वह मार्ग है, जो भीतर की गंदगी को धोकर आत्मा को निर्मल करता है।” उत्तर प्रदेश के वृंदावन से आईं प्रवचन सम्राज्ञी देवी रोशनी शास्त्री ने जब अपने मुखारविंद से कथा की अमृतधारा बहाई, तो दनुआ की वायु भी पुलकित हो उठी। हर श्रोता जैसे प्रभु श्रीराम की कथा में खो गया और आंखों से श्रद्धा की गंगा बह चली।

समर्पण की परछाइयों में चमके ये नाम

मदन प्रसाद केशरी, राजू केशरी, विजय पासवान, राहुल पासवान, मुरारी प्रसाद केसरी, दिलीप केशरी, सतीश केशरी, रंजन रजक, सत्येंद्र केशरी, विकास केशरी, सौरभ विश्वकर्मा, राजेश केशरी, उदय गुप्ता, रवि केशरी, अरविंद केशरी, सन्नी गुप्ता, इनके त्याग, परिश्रम और सेवा से ही यज्ञ की लौ इतनी उजली हो सकी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...