spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड को पसंदीदा पर्यटन राज्य के रूप में विकसित करना लक्ष्य : सीएम हेमंत

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नेतरहाट इको फेस्टिवल-2023 के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करना है, ताकि झारखंड को पसंदीदा पर्यटन राज्य के रूप में पहचान मिल सके। इस इको फेस्टिवल का उद्देश्य पर्यटकों के साथ-साथ निजी क्षेत्रों को भी यहां निवेश के लिए आकर्षित करना है। यह आयोजन राज्य में पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने में भी मदद करेगा। मौका था अधिकारियों के साथ प्रस्तावित नेतरहाट इको फेस्टिवल-2023 के आयोजन की तैयारियों से संबंधित बैठक का।

बैठक में सीएम ने संबंधित अधिकारियों को नेतरहाट इको फेस्टिवल आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का निर्देश दिया। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि नेतरहाट इको-फेस्टिवल पर्यटकों के लिए आकर्षक, सुंदर एवं निवेश की संभावनाओं वाला झारखंड के बारे में जानने का एक शानदार अवसर है। इस इको फेस्टिवल कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास करें। नेतरहाट पर्यटन स्थल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बने हुए निजी घरों को सुसज्जित करने का भी कार्य करें। स्थानीय लोगों को जो उसे क्षेत्र में निवास करते हैं उनके मकानों को सुसज्जित करने में उनका पूरा सहयोग करें। रोड कनेक्टिविटी को दुरुस्त करें। विद्युत प्रकाश के लिए सौर ऊर्जा के माध्यम से भी लाइट्स लगाए जाएं। बैठक में सीएम ने वन विभाग के वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि नेतरहाट पर्यटन क्षेत्र में वर्तमान वर्षों के संरक्षण के साथ-साथ चिन्हित रिक्त भूमि पर मिशन मोड में वृक्षारोपण का कार्य भी सुनिश्चित की जाए ताकि नेतरहाट पर्यटन क्षेत्र आने वाले दिनों में भी हरा भरा रहे।

नेतरहाट इको फेस्टिवल्स में सुविधाओं का पूरा रखें ख्याल

सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि नेतरहाट इको फेस्टिवल्स में सम्मिलित होने वाले सभी मेहमान पर्यटकों का पूरा ख्याल रखें। इको फेस्टिवल से संबंधित सभी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। पर्यटकों के ठहरने से लेकर खाने-पीने और मनोरंजन के साथ-साथ कौन-कौन से क्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा इसकी पूरी तैयारी रखें। पर्यटकों को झारखंड की कला- संस्कृति, रहन-सहन से रूबरू कराएं। सीएम ने कहा कि नेतरहाट में चिल्ड्रन एक्टिविटी की सारी सुविधाएं सुनिश्चित करें। सीएम ने विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नेतरहाट में स्थायी रूप से चिल्ड्रन पार्क की स्थापना करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इको फेस्टिवल्स के दौरान हेल्थ इमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर के साथ-साथ पूरी मेडिकल टीम की व्यवस्था भी दुरुस्त रखें।

बैठक में सीएम हेमंत सोरेन के समक्ष टूरिज्म निदेशक अंजलि यादव ने इको फेस्टिवल नेतरहाट-2023 के आयोजन के तैयारी की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रखी। अधिकारियों ने तैयारी से संबंधित प्रत्येक बिंदु से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

ये रहे मौजूद

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल, पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार, एडिशनल पीसीसीएफ एमके सिंह, निदेशक पर्यटन अंजलि यादव, निदेशक आईपीआरडी राजीव लोचन बक्शी सहित अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : दवा लेने घर से निकला मुकेश फिर वापस नहीं लौटा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...