TRENDING : किसी के भी जीवन में विवाह के पहले दिन का विशेष महत्व होता है। इसकी खुशी अपार होती है, परंतु इसी दिन कोई अनहोनी हो जाए तो सारी खुशिया मातम में बदल जाती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ ब्राजील के इबिराइट शहर के एक कपल के साथ। एक रिपोर्ट के अनुसार, शादी के बाद दोनों बेहद खुश थे, लेकिन वैवाहिक जीवन शुरू होने से पहले ही उनकी दुनिया उजड़ गई। पत्नी की मौत से पति को गहरा आघात लगा है। 18 साल की लड़की की शादी धूमधाम से 29 साल के लड़के के साथ उसके घर के पास स्थित फार्म हाउस में हुई थी। शादी के बाद न्यूली मैरिड कपल बेहद खुश था, लेकिन ये खुशियां ज्यादा देर तक नहीं रह सकीं।
Read More : खूब खून पसीना बहाया, फिर भी मन दुखी (Video)
शादी की पहली रात को अचानक दुल्हन की बिगड़ गई तबीयत
पुलिस के अनुसार शादी के बाद पहली रात को सेक्स के दौरान लड़की की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब तक पति कुछ समझ पाता, वह जमीन पर गिर गई। यह देख पति परेशान हो गया, उसने तत्काल ही पड़ोसियों को मदद के लिए फोन किया। पत्नी को अस्पताल ले जाने के लिए टैक्सी लाने के लिए कहा। पति ने बताया कि टैक्सी चालक ने अस्पताल चलने से मना कर दिया, इसके बाद दूसरे टैक्सी चालक को बुलाया गया, लेकिन उसने भी मदद से इनकार करते हुए कहा कि आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें।
पति ने आपातकालीन सेवाओं के लिए फोन किया। जब पैरामेडिक्स स्टाफ उसके घर पहुंचा, तो महिला की सांस चल रही थी। पैरामेडिक्स स्टाफ ने महिला को सांस लेने के लिए संघर्ष करते हुए पाया और पुष्टि की कि उसे दिल का दौरा पड़ा है। अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई।
Read More : Hazaribagh : पिकअप वैन पलटा, दूल्हे की बहन और भांजे की मौत, 11 जख्मी








