spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लावारिस कुत्तों का आतंक, इतने पहुंच गये अस्पताल… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में आज लावारिस कुत्तों का आतंक देखने को मिला। शहर के रोमी से लेकर पैगोडा चौक तक आवारा कुत्तों ने ऐसा कोहराम मचाया कि कुछ ही घंटे में करीब 25 लोग घायल हो गये। महिला, पुरुष और बच्चे  कोई नहीं बचा इन जानवरों के हमले से।”

“शाम के वक्त जब लोग अपने घरों से निकल रहे थे, तब अचानक कुत्तों के झुंड ने एक के बाद एक लोगों पर हमला कर दिया। घायल लोगों को आनन-फानन में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। एक साथ इतने मरीजों के पहुंचने पर अस्पताल प्रशासन भी सकते में आ गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय निवासी रोहित बजाज ने बताया कि “हम लोग सड़क पर चल भी नहीं पा रहे हैं, हर गली में डर बना हुआ है। ये कोई पहली बार नहीं हुआ है, नगर निगम को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिये।” वहीं घायल अरमान का कहना है “मैं दुकान से घर लौट रहा था तभी एक कुत्ते ने पीछे से काट लिया। बहुत दर्द हो रहा है, अस्पताल में भीड़ बहुत है।”इधर जख्मी मोहम्मद रिजवान ने भी बताया कि “मैं बच्चों को लेकर पार्क जा रहा था, तभी दो कुत्ते एक साथ दौड़े और काट लिया। हम डरे हुये हैं।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...