spot_img
spot_img

झारखंड में इस रोज से गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : नवंबर शुरू हो गया, लेकिन झारखंड में ठंड की दस्तक अब तक नहीं हुई है। दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती सिस्टम के कारण ठंडी हवाओं का असर रुका हुआ है। हालांकि, 6 नवंबर से न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आयेगी। छठ के बाद ठंड और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, चक्रवाती सिस्टम और बादलों के कारण हिमालय से आने वाली ठंडी हवायें झारखंड तक नहीं पहुंच पा रही हैं। 5 नवंबर से आसमान साफ होने और सुबह कोहरा छाने का अनुमान है।

कई जिलों में बारिश के आसार

चक्रवात ‘मुरासु’ का झारखंड पर खास असर नहीं पड़ेगा। बुधवार को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और सिंहभूम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 4 नवंबर को सिमडेगा और कोल्हान में बूंदाबांदी के आसार हैं। मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान 20.2 और जमशेदपुर का 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों जगह तापमान सामान्य से अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में गिरिडीह के बर्कीसुरैया में सबसे अधिक 20.8 मिमी बारिश हुई, जबकि लातेहार 16.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: