Kohramlive : 26/11 मुंबई आतंकी हमले का संदेही गुनहगार पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा अब भारत के कानून के शिकंजे में आने को है। अमेरिका के लॉस एंजिलिस स्थित मेट्रोपोलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद राणा को भारत लाने के लिए एक बहु-एजेंसी टीम अमेरिका पहुंच चुकी है। कागजी कार्यवाही और कानूनी प्रक्रिया अंतिम दौर में है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा की याचिका खारिज कर दी है। यह प्रत्यर्पण मोदी सरकार की कूटनीतिक जीत मानी जा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने फिलहाल प्रत्यर्पण पर औपचारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन संकेत स्पष्ट हैं, राणा का भारत आना तय है।
तहव्वुर राणा की वापसी मोदी सरकार की ऐतिहासिक कूटनीतिक सफलता है। pic.twitter.com/UHfmY8Jss5
— Amit Shah (@AmitShah) April 9, 2025












