spot_img
spot_img
spot_img

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में श्रेष्‍ठ प्रदर्शन करेगी टीम इंडिया, सीएम ने दी बधाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष चुने जाने के लिए कल्याण चौबे को पत्र लिख कर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में चौबे का अनुभव देश में फुटबॉल को मजबूत करने में बहुत मददगार होगा। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में भाग ले रही टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक मौके पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

सीएम ने कहा कि फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट है और अपनी स्थापना के बाद से पहली बार इतनी बड़ी चैंपियनशिप की मेजबानी करना एआईएफएफ के प्रयासों और फुटबॉल के विकास का प्रतिफल है। मुझे ऐसे राज्य का नेतृत्व करने पर गर्व है, जिसने देश के लिए कुछ बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी तैयार किए हैं और अब भी कर रहे हैं। मैं झारखंड के 6 खिलाड़ियों को विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते देख बहुत उत्साहित हूं। मुझे खुशी है कि झारखंड के गुमला जिले की अस्टम उरांव टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगी।

महिला फुटबॉल को बढ़ावा देना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमशेदपुर में टीम इंडिया को शिविर में प्रशिक्षण देकर झारखण्ड गौरवान्वित है। राज्य सरकार झारखण्ड को फुटबॉल की नर्सरी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष को झारखण्ड आमंत्रित किया है। उन्होंने राज्य और देश में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने एवं विकसित करने के लिए साझेदारी की इच्छा जताई है।

इसे भी पढ़ें :राजधानी में Spa Centre की आड़ में चल रहा था S*ex Racket, देखें किस हाल में मिले

इसे भी पढ़ें :BIT में सड़क पर हजारों लोगों ने किया बवाल, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :कुछ बह गये, कुछ डूब गये, कुछ फंस गये… देखें राजधानी का यह नजारा

इसे भी पढ़ें :सुबह उठकर खाएं बस ये चार चीजें, शरीर में नहीं रहेगी सुस्ती

इसे भी पढ़ें :Rishikesh में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :मुखिया के पति के साथ सरेराह क्या कर डाला… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...