महिला विश्व कप 2025 का ताज टीम इंडिया के सिर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में आज एक नया इतिहास लिखा गया। मैदान पर नीले जर्सी में लिपटी भारतीय बेटियों ने वो कर दिखाया, जो कभी सपना लगता था। महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से मात देकर विश्व चैम्पियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के साथ पूरे देश में जश्न का माहौल है, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते फैंस, झूमते शहर, और हर चेहरे पर गर्व की चमक।

टॉस दक्षिण अफ्रीका ने जीता था और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इसे चुनौती नहीं, बल्कि अवसर बना लिया। टीम इंडिया ने दमदार खेल दिखाते हुये निर्धारित 50 ओवर में 298 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने मानो जादू कर दिया — एक के बाद एक विकेट लेकर पूरे मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। वोल्वार्ट ने दक्षिण अफ्रीका के लिए शतक जरूर जड़ा (101 रन, 98 गेंदों पर), लेकिन दीप्ति ने उनके सपनों का महल ध्वस्त कर दिया। उन्होंने क्लो ट्रायोन और वोल्वार्ट दोनों को अपने एक ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। आख़िरी झटके के साथ ही पूरा स्टेडियम “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 के स्कोर पर सिमट गई और भारतीय तिरंगा गर्व से लहराने लगा। इस जीत ने न केवल विश्व कप भारत की झोली में डाला, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि भारतीय बेटियां अब किसी भी मोर्चे पर पीछे नहीं।
रांची से लेकर रायबरेली, पटना से लेकर चेन्नई तक, हर कोने में आज एक ही सुर गूंज रहा है — “जय हो भारतीय नारी शक्ति की!”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

इस रोज झारखंड में मानसून की एंट्री… जानें

Ranchi : मई की गर्मी के बीच झारखंड का...

बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...

बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...

बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...