spot_img
spot_img

कारों की खरीद पर टाटा मोटर्स दे रही बड़ा डिस्‍काउंट, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स कारों की खरीद पर बड़ा डिस्‍काउंट दे रही है। कंपनी दिसंबर 2022 में अपने पैसेंजर व्हीकल्स पर 65,000 रुपये तक के ऑफर्स दे रही है। यह ऑफर्स Nexon, Tiago और Tigor जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर हैं।

चुनिंदा मॉडलों पर कई प्रकार के डिस्‍काउंट

कंपनी अपनी लोकप्रिय 5-सीटर हैचबैक Tata Tiago और सब-फोर-मीटर कॉम्पैक्ट सेडान Tata Tigor पर 38,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, चुनिंदा मॉडल्स पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। Tata Nexon पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह सबकॉम्पैक्ट SUV है। लोकप्रिय एसयूवी टाटा हैरियर और सफारी पर 65,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें चुनिंदा मॉडलों पर 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। EV रेंज पर कोई छूट नहीं दे रही है। Nexon EV Prime, Nexon EV Max, Tigor EV पर कोई ऑफर नहीं है। पंच और अल्ट्रोज पर भी कोई छूट नहीं है।

यात्री वाहनों की बिक्री में 55 परसेंट का इजाफा

टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने यानी नवंबर 2022 में 55 प्रतिशत बढ़कर (सालाना आधार पर) 46,037 यूनिट पर पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि (नवंबर 2021) में बिक्री का आंकड़ा 29,778 यूनिट था। अगर कुल थोक बिक्री की बात करें तो टाटा मोटर्स की कुल थोक बिक्री नंवबर 2022 में 21 प्रतिशत बढ़कर 75,478 यूनिट हो गई, जबकि नवंबर 2021 में डीलरों को 62,192 यूनिट भेजी गई थीं। कंपनी ने कहा कि इस दौरान घरेलू बाजार में कुल बिक्री 27 प्रतिशत बढ़ी और 73,467 यूनिट पर पहुंच गई। एक साल पहले इसी महीने में उसने 58,073 यूनिट्स बेची थीं।

इसे भी पढ़ें : एग्जिट पोल के नतीजेः गुजरात में भाजपा को पूर्ण बहुमत के आसार

इसे भी पढ़ें :बिल्कुल नई चेचिस को फूंक डाला, ड्राइवर के दुख का कारण यह… देखें

इसे भी पढ़ें :ड्रग्‍स की तस्‍करी पर वित्‍त मंत्री सख्‍त, ‘बड़ी मछलियों’ पर एक्‍शन का दिया आदेश

इसे भी पढ़ें :ICC ने टीम इंडिया को दिया बड़ा झटका, इतना ठोका जुर्माना…

इसे भी पढ़ें :जीजा-साली को इस हाल में देख उड़ गये गांववालों के होश

इसे भी पढ़ें :गैं’गरे’प का वीडियो बना खामोश किया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...