Kohramlive : टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की आवाज में दर्द था। उन्होंने कहा, “यह टाटा समूह का सबसे काला दिन है। हमारी पहली और आखिरी प्राथमिकता सुरक्षा रही है और इस वक्त हम शोक में डूबे हैं।” उन्होंने कहा कि समूह पीछे नहीं हटेगा। सच सामने आयेगा। दोषी कोई भी हो, जवाबदेही होगी। टाटा के मुखिया एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। हम उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे।” इधर लंदन और अमेरिका से जांच दल पहुंच चुका था। अहमदाबाद का एयरपोर्ट अब जांच का मूक गवाह बन चुका था, जहां हर कोना, हर दीवार शायद 241 अनकहे नामों को पुकार रही थी। दूसरे छोर पर टाटा समूह का एक-एक अधिकारी, एक-एक कर्मचारी उस दुःख में भागीदार था, क्योंकि यह सिर्फ एक हादसा नहीं था, यह भरोसे की एक कठोर परीक्षा थी।
टाटा चेयरमैन बोले, यह सबसे काला दिन, उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे…
Date:








