spot_img

पत्‍नी को मारने के बाद फंदे पर झूला, Suicide नोट पढ़कर लोग शॉक्‍ड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Saharanpur: सहारनपुर में कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव धर्मपुर सरावगी में पत्‍नी को मारने के बाद फंदे पर झूला। डेढ़ साल पहले शादी हुई और 11 दिन पहले ही घर में बेटे का जन्म हुआ। इससे दलीप के घर में खुशी छायी हुई थी, लेकिन पत्नी से चल रही अनबन के कारण वह परेशान रहता था। यही वजह रही कि दलीप ने पहले तो पत्नी प्रतिभा को जहर देकर मार दिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

गांव धर्मपुर सरावगी में पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले दलीप ने सुसाइट नोट में वह सब कुछ लिखा है, जिस वजह से उसने यह आत्महत्या का कदम उठाया। सुसाइड नोट में उसने लिखा, जिंदगी से बहुत परेशान हो गया हूं। जब मेरी शादी हुई थी सभी बहुत खुश थे, लेकिन मैं नहीं। पता नहीं था कि जिससे शादी कर रहा हूं, वह हमारे घर को बर्बाद कर देगी। रात में पवित्र रिश्ते को लेकर बेहद शर्मनाक आरोप लगाया। उसके सास ससुर ने भी इसी प्रकार के आरोप लगाए हैं। दोस्तों पता नहीं एक-एक दिन कैसे काट रहा था। प्रतिभा की वजह से मैं बहुत परेशान हो गया हूं। इसी के चलते प्रतिभा को खत्म कर रहा हूं और अपने आपको भी।

आगे लिखा मां, मामा के यहां गई हुई है। मैं अपने होशोहवास में प्रतिभा को और अपने को खत्म कर रहा हूं। मेरे बच्चे का नाम यश है और ये बच्चा मेरी मां को दिया जाए और हां मेरी मां और दोनों बहनों के आने तक मेरा अंतिम संस्कार न किया जाए। बता दें कि जिन पवित्र रिश्तों का जिक्र दलीप ने सुसाइड नोट में किया है। लोकलाज के चलते उस रिश्ते का खुलासा नहीं किया जा सकता।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

दलीप कुमार (26) ने पहले तो पत्नी प्रतिभा (22) को जहर दे दिया। इसके बाद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से बच्चे के रोने की आवाज आने पर ग्रामीणों ने खिड़की से झांक कर देखा तो दलीप फांसी पर लटका हुआ था और बेड पर प्रतिभा का शव पड़ा था। सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि प्रतिभा की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा। डेढ़ वर्ष पूर्व दलीप की शादी थाना कुतुबशेर के बेतिया गांव निवासी मौसम की बेटी प्रतिभा के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनके बीच अनबन रहने लगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...