spot_img
spot_img

शक ने युवक को बना दिया हैवान, पुलिस को पता चला तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Rajasthan: रिश्‍ते आपसी विश्‍वास से मजबूत बनते हैं। पति-पत्‍नी का रिश्‍ता तो अपसी यकीन के बिना पल भर में तार-तार बन जाता है। शक की सुई दिमाग में चुभ गई तो हैवानियत सवार होने में समय नहीं लगाता है। ऐसी ही एक घटना राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से प्रकाश में आई है। एक युवक भैरूलाल ने अपनी पत्नी जीवाबाई के चरित्र पर शक करते हुए 3 माह से 30 किलो की लोहे की जंजीर से बांध कर रखा था। जानकारी मिलने पर थाना अधिकारी रवींद्र सिंह पुल‍िस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए। उन्‍होंने जंजीर से महिला को आजाद करवाया।

लगातार करता रहा प्रताडि़त

थाना अधिकारी ने बताया कि भैरूलाल अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह कर रहा था।इसी कारण लोहे की जंजीर से अपने केलुपोश मकान के पास एक कच्ची टापरी में उसको बांध रखा था। भैरूलाल उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़‍ित कर परेशान कर रहा है।

पत्‍नी के मायके जाकर भी करता था मारपीट

महिला से बांधने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि मेरा पीहर हिंगलाट में है। मेरी शादी भैरूलाल मीणा के साथ हुई। मेरी मां सीताबाई हिंगलाट में रहती है। मैं मां की सेवा करने के लिए व जमीन बोने के लिए वहां चली जाती थी तो मेरा पति मेरे साथ पीहर में आकर मारपीट करता था। मैं अपनी बूढ़ी मां की सेवा करना चाहती हूं।

शराब पीकर करता था तंग

पीड़‍ित मह‍िला ने बताया क‍ि मेरा पति शराब पीकर मेरे ऊपर शका करता था कि तेरे किसी के साथ अवैध संबंध हैं, इसलिए मुझे काफी प्रताड़‍ित कर रखा है। होली के त्यौहार के दो-तीन दिन बाद से मेरे पति भैरूलाल, मेरा लड़का राजू व मेरे परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर मुझे करीब 30 किलो वजनी लोहे की सांकल से बांध दिया। उसके बाद से मैं कच्ची टापरी में रहती हूं।

सभी दोषी लोगों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की मांग

मह‍िला ने रोते हुए कहा, मुझे करीब तीन महीने से बांधने से शारीर‍िक व मानसिक क्षति हुई है, मेरा जीवन बर्बाद हो गया। मेरा पति आए दिन मेरे साथ मारपीट करता था जिससे मुझे रातभर भी नींद नहीं आती थी। लोहे की सांकल पर ताला लगाकर चाबी अपने साथ लेकर चला गया। लोहे की सांकल से बांधने से बांये पैर में सूजन आ गई। जीवा बाई को शारीरिक व मानसिक तौर से परेशान किया तथा ह‍िंसा की। पीड़ित महिला ने घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें :#Palamu: जमीन विवाद में पीट-पीटकर कर बुजुर्ग को मार डाला

इसे भी पढ़ें : बेरोजगार अभिभावकों पर स्‍कूल फीस की दोहरी मार…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...