spot_img

सुरेखा की उड़ान, जब सपनों ने पंख फैलाये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : नवभारत जागृति केंद्र द्वारा संचालित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल के परिसर में आज जश्न का माहौल है। CBSE की बारहवीं परीक्षा के परिणाम ने जब दस्तक दी, तो बच्चों की आंखों में सपनों की चमक और माता-पिता की आंखों में गर्व के आंसू थे। इस वर्ष स्कूल से 42 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 41 विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया। स्कूल का सफलता दर रहा 98%, जो खुद में एक रिकॉर्ड है। विद्यालय के सचिव श्री गिरजा सतीश और अध्यक्ष सतीश गिरजा ने बच्चों की इस सफलता को भविष्य की नींव बताया। प्रबंधक गंधर्व गौरव ने कहा, “इन बच्चों ने सिर्फ परीक्षा नहीं, जीवन की पहली सीढ़ी पार की है।” प्राचार्या रीना पांडे ने कहा, “सफलता मेहनत और मार्गदर्शन की संतान है”, तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।

विद्यालय की शान, टॉपर्स की उड़ान

  • विधि सिंह और शिवानी गुप्ता ने 92% अंकों के साथ बाज़ी मारी और बनीं स्कूल की टॉपर क्वीन।
  • सुफियान मुदस्सर ने 91% अंक लाकर अपने परिवार और अध्यापकों की उम्मीदों को पंख दिये।
  • स्वीटी गुप्ता ने 86% के साथ तीसरा स्थान पाया, और अपनी मुस्कान से कामयाबी को रोशन किया।

टॉप टेन चमकते सितारे: सोनाली, प्रतीक्षा, यूनिक, निधि, अंशु, अक्षत, अशमित, अभिनव, प्रतिमा और तम्मना… ये सिर्फ नाम नहीं, चौपारण की नई सुबह हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...