spot_img
spot_img
spot_img

सूर्यदेव का वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सूर्यदेव 16 नवंबर को अपनी राशि तुला की यात्रा को विराम देते हुये अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य का यह गोचर शुभ योग और अच्छी स्थिति में हुआ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को नवग्रहों में राजा, आत्मा का कारक और ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत माना गया है। सूर्यदेव हर माह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य के हर माह राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर शुभ या अशुभ तरीके से पड़ता है। सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, इसके बारे में ज्योतिषीय विश्लेषण जानें…

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य देवता जीवन में कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव को दिखायेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट को परीक्षा में कामयाबी मिल सकती है। संतान पक्ष से चिंता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में उदासीनता रहेगी। व्यापारियों को गंभीर रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपके चौथे भाव के स्वामी हैं और अब कुंडली के सप्तम भाव में विराजमान है। शादी-ब्याह में थोड़ा विलंब हो सकता है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। दांपत्य जीवन में खटास आने के संकेत हैं। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का प्रभाव अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी में फैसला पक्ष में आने के संकेत हैं। हर काम में कामयाबी मिल सकती है। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक स्टूडेंट को अनुकूल माहौल मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन कामयाबी मिल सकती है।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य देवता बेहतरीन कामयाबी दिलायेंगे। माली हालत मजबूत और बढ़िया होगी। लंबे अर्से से लटका धन वापस मिल सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने का समय अनुकूल है। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य देव सुख और संपन्नता लायेंगे। जमीन-जायदाद या गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अति अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों की कुंडली में सूर्य महाराज आपके बारहवें भाव के स्वामी हैं, जो कि अब आपके तीसरे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय हासिल कर सकते हैं। अपनी ऊर्जाशक्ति और रणनीतियों का सही उपयोग करेंगे तो अत्यधिक सफल रहेंगे।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिये सूर्य देव की कृपा बरसेगी। लंबे अर्से से लटके धन वापस मिलने की उम्मीद है। कहीं से आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिये सूर्य देवता मेहरबान रहेंगे। मान सम्मान तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। हर काम में कामयाबी मिल सकती है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिये सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वैसे कोर्ट कचहरी में कोई मामला है तो निर्णय पक्ष में आने के संकेत हैं। किसी को अधिक धन उधार के रूप में न दें,अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिये सूर्यदेव आठवें भाव के स्वामी हैं, जो अब ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुये सूर्य बेहतरीन कामयाबी दिलायेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। वहीं, कार्यो में लगातार सफलता प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की कुंडली में सूर्यदेव सातवें भाव के स्वामी हैं और अब यह गोचर दसवें भाव में जा रहे हैं। सूर्य का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से आने वाला एक महीना काफी अच्छा ही रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिये सूर्य देव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम लेकर आयेंगे। धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ कई SI-ASI इधर से उधर… देखें लिस्ट

Saraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...