Kohramlive : ऐसा काबिल दूल्हा चाहिए इस शहजादी को… दुल्हन की ओर से जो डिमांड रखी गई हैं, वो कोई आम नहीं हैं। उसने अपनी लिस्ट किसी सीवी की तरह बनाई है। शुरुआत बर्थडेट से की है। इस पोस्ट में लिखा गया है – दूल्हे का जन्म जून, 1992 से पहले नहीं हुआ हो। उसकी शैक्षणिक योग्यता MBA, MTech, MS, PGDM होनी चाहिए, वो भी डिग्री IIT, NIT, IIM जैसे संस्थानों से। दूल्हा कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करता हो। उसकी सैलरी 30 लाख/सालाना से कम नहीं होनी चाहिए। वो दिल्ली/एनसीआर में रहता हो और उसका कद 5 फीट 7 इंच से 6 फीट तक होना चाहिए। घर में भी 2 भाई-बहन से ज्यादा न हों और परिवार शिक्षित हो। (सर्विस या बिजनेस क्लास)
What is your take on this? pic.twitter.com/FWO1YGyxge
— Dr.D G Chaiwala (@RetardedHurt) October 17, 2022
दूल्हा की तलाश या फिर ATM?
लड़की ने अपने लिए जैसे दूल्हे की डिमांड रखी है, उसे सोशल मीडिया पर देखने के बाद लोगों ने ये तक कह दिया कि उसकी शादी कभी नहीं हो सकती है। वहीं कुछ लोगों ने माना कि ये शादी का कम और नौकरी का विज्ञापन ज्यादा लग रहा है। लड़की ने कहीं भी अपने जीवनसाथी को लेकर कुछ ऐसी क्वालिटी नहीं बताई है, जो उसके रिश्ते से लिए अहम हो बल्कि वो सिर्फ और सिर्फ बैंक बैलेंस पर ध्यान दे रही है।
लोगों ने कहा – नहीं होगी शादी इस पोस्ट को ट्विटर पर @RetardedHurt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक बहुत से लोगों ने लाइक किया है और रीट्वीट भी किया है। इस पर लोगों ने कमेंट्स करते हुए कहा है कि इस तरह तो लड़की की शादी नहीं हो पाएगी। एक यूज़र ने लिखा – ये विज्ञापन दूल्हे के लिए है या फिर ये लड़के को नौकरी देगी? कुछ लोगों ने ये भी लिखा है कि लड़की अपनी पसंद का लड़का देख चुकी है, यही वजह है कि वो इस तरह हाई फाई डिमांड रखकर शादी कैंसिल करना चाहती है।
इसे भी पढ़ें : मां का उतरा चेहरा देख जवान बेटा लटक गया फंदे पर… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : जल, जंगल, जमीन की हिमायती सरकार से लोगों को आस… सुनें क्या बोले गांव के लोग












