spot_img

भेलाडीहा जंगल में इस हाल में मिला छात्र

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : कुंडहित थाना क्षेत्र के भेलाडीहा जंगल में स्कूली छात्र की डेड बॉडी महुआ पेड़ से लटकती हालत में मिली। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया की शव शनिवार की शाम को देखा गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को रविवार को दिया। अनुमान लगाया जा रहा है की बच्चे की हत्या कर उसके शव को टांग दिया गया है। हालांकि पुलिस जांच में ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी की उक्त बच्चे द्वारा आत्महत्या की गई है या उसकी हत्या कर उसके शव को टांग दिया गया है। घटनास्थल से जोड़ी चमड़े का जूता, जींस का एक शर्ट, प्लास्टिक के अलावे कुछ खुदरा पैसे और दिलरूबा जर्दा दो रैपर दो चाबी लगा एक चाबी रिंग पुलिस ने बरामद किया है।

मृतक के शरीर पर बेल्ट लगा हुआ फुल पैंट है और कमर से उपर का हिस्सा वस्त्रहीन है। फुलपैंट में लगे बेल्ट पर मौजूद स्टीकर संत जेवियर स्कूल मुरगुनी का है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक संत जेवियर स्कूल मुरगुनी टोंगरा दुमका का छात्र है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

इसे भी पढ़ें : सूअर खेत क्या चर गया, हो गया भयानक कांड… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची ट्रिपल म*र्डर केस में हुई अरेस्टिंग, कितने लोग धराये… जानें

इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…

इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…

इसे भी पढ़ें : Delhi : न्यू झारखंड भवन का रेजिडेंट कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश…

इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हा’दसा…

इसे भी पढ़ें : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

spot_img

Related articles:

Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…

Bihar के औरंगाबाद के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बस स्टैंड स्थित पुरानी PNB बैंक के पास

Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…

Chatra के हंटरगंज-गेरुआ सड़क पर झीकटिया जंगल के पास शनिवार को स्कूल वैन पलटने से 8 बच्चे घायल हो गये।

Delhi : न्यू झारखंड भवन का रेजिडेंट कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश…

Delhi स्थित न्यू झारखंड भवन में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को झारखंड सरकार के रेजिडेंट

धनबाद में बड़ा हा’दसा…

धनबाद के मुनीडीह स्थित बीसीसीएल कोल वाशरी में शनिवार को स्लरी लोडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक मलबा ढहने से करीब चार दिहाड़ी मजदूर दब गये। अब तक 3 मजदूरों के शव बरामद किये जा चुके हैं, जबकि एक

भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED निष्क्रिय करते वक्त जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान गंभीर रूप से