Ranchi : होली की आहट के साथ जहां बाजारों में रंग-गुलाल की खुशबू घुल रही है, वहीं झारखंड पुलिस महकमे ने बड़ा फैसला लिया है, अब होली खत्म होने तक पुलिसकर्मियों को छुट्टियां नहीं मिलेंगी। इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। सभी जोनल IG, रेंज DIG, SSP और SP को सख्त निर्देश दिये गये हैं। तत्काल प्रभाव से सभी तरह की छुट्टियां स्थगित कर दी गई है। होली समाप्ति तक पूरी फोर्स ड्यूटी पर तैनात रहेगी। राजधानी रांची से लेकर सुदूर गांवों तक सुरक्षा का पहरा और मजबूत किया जायेगा, ताकि रंगों के इस त्योहार में अमन-चैन का रंग फीका न पड़े।आदेश में साफ कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश संभव है। छुट्टी के लिये कारण का लिखित उल्लेख जरूरी है। बिना ठोस वजह के अवकाश की मंजूरी नहीं मिलेगी। होली के दौरान अक्सर भीड़, जुलूस और हुड़दंग की आशंका रहती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिये बड़ी संख्या में जवानों की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि सरकार ने पहले ही सख्त तैयारी कर ली है।
होली तक ‘No Leave’ का सख्त फरमान…
Date:

बेखौफ अपराधी! कुछ ही घंटों में एक और कांड…
Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में बेखौफ...
14 जुलाई तक भरें फॉर्म, वरना लिस्ट से गायब हो सकता है नाम…
Kohramlive : आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष...
दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें
Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...
बच्चों के बर्त्ताव में दिख रहे ये बदलाव हो सकते हैं चिंता की घंटी…
Kohramlive : 13 से 19 साल की उम्र के...









