Ramgarh : रामगढ़ में पुलिस कस्टडी से रहस्यमय ढंग से फरार हुये आफताब के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक ही व्यक्ति से जुड़े चार FIR ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिये हैं, वहीं इस पर रामगढ़ SP अजय कुमार ने सख्त कार्रवाई की है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आफताब पर पहले यौन शोषण का आरोप लगा था, उसे पुलिस ने पकड़ा लेकिन वह थाना हाजत से फरार हो गया। फरारी के बाद लोगों में भारी आक्रोश फूटा, जिसके बाद थाने में हंगामा हुआ। इसी बीच रजरप्पा थाना क्षेत्र के दामोदर नदी में एक शव मिला, जिसकी पहचान आफताब के रूप में हुई। इसके बाद मामला और गरमा गया।
आफताब से जुड़ी चार FIR
1. महिला थाना में आदिवासी युवती ने यौन शोषण का मामला दर्ज कराया।
2. दुकानदार ने दुकान में घुसकर आफताब से मारपीट की शिकायत दर्ज कराई।
3. आफताब की पत्नी सालेहा खातून ने लापता होने और मारपीट का मामला दर्ज कराया।
4. एक महिला ने एक संगठन के सदस्यों पर मारपीट का आरोप लगाया।
मामले में एक्शन लेते हुये SP ने इंस्पेक्टर डॉ. पीके सिंह और ओडी पदाधिकारी सलीमुद्दीन खां सस्पेंड कर दिया। वहीं गृह रक्षक अजय करमाली और नीम चांदमाटो सेवा मुक्त किया गया। वहीं राजेश सिन्हा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया। बाकी नामजद आरोपी फरार है। 27 जुलाई को दो नई FIR दर्ज, पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी है।
SP अजय कुमार का सख्त संदेश”जो भी इस मामले में दोषी हैं, किसी को बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई कर रही है।”












