spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लोकतंत्र की नींव को मजबूती… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में 379 BLO सुपरवाइज़र्स के लिए 2-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह 13वां बैच है और पिछले 3 महीनों में अब तक 5000+ BLOs व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। नई दिल्ली के IIIDEM में आयोजित 2-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मकसद बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) और सुपरवाइज़रों का क्षमता निर्माण करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार थे। CEC ज्ञानेश कुमार ने संदेश दिया कि चुनाव सिर्फ प्रक्रिया नहीं, यह कानून के प्रति आस्था का प्रतीक है। BLOs लोकतंत्र की रीढ़ हैं, जिन्हें मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करनी है।” उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम मतदाता पंजीकरण, फॉर्म हैंडलिंग और अपील प्रावधानों की समझ को मजबूत करेंगे।

CEC ज्ञानेश कुमार ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24(a) और 24(b) के तहत पहली और दूसरी अपील की प्रक्रिया भी स्पष्ट की। पहली अपील, डीएम / जिला कलेक्टर / कार्यकारी मजिस्ट्रेट एवं दूसरी अपील, राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से की गई। BLOs को मतदाताओं को भी इन अधिकारों के बारे में जागरूक करने का जिम्मा सौंपा गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में IT टूल्स पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, EVM और VVPAT का डेमो और मॉक पोल अभ्यास,  SSR 2025 के बाद अपील प्रक्रिया की जानकारी एवं क्षेत्रीय स्तर पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के टिप्स जैसे ट्रेनिंग शामिल हैं। इसमें उत्तर प्रदेश 111, मध्य प्रदेश 128, नागालैंड 67, मेघालय 66 एवं चंडीगढ़ 7 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस पहल से उम्मीद है कि BLOs मतदाता सूची में त्रुटियां कम करेंगे, प्रत्येक मतदाता के अधिकार की रक्षा करेंगे और चुनाव प्रक्रिया को कानून सम्मत, पारदर्शी और प्रभावी बनायेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...