Ranchi : आधी रात तूफान ‘दाना’ के दस्तक देने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की आधी रात या 25 की सुबह तक ओडिशा के पुरी और सागर द्वीप के बीच तट से टकरा सकता है। इससे भारी बारिश और तेज हवा के झोंके चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुये ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकारों ने संवेदनशील इलाकों को खाली करा दिया है। इन इलाकों के स्कूल- कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिये गये हैं। 152 जवानों की क्षमता वाली NDRF की पांच टीमें भटिंडा से भुवनेश्वर पहुंच चुकी है। राहत शिविरों को भी तैयार कर लिया गया है। 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई है।
ओडिशा के CM मोहन चरण माझी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर सभी विधायकों को चक्रवात से निपटने के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मौजूद रहना चाहिये और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय करना चाहिये। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों के साथ रहने और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने का हर संभव प्रयास करना चाहिये।”
झारखंड में तूफान ‘दाना’ का आज से असर दिखा सकता है। कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। वहीं कल और परसों इसकी वजह से भारी बारिश हो सकती है। 24 अकटूबर को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी भाग में कुछ इलाको में गर्जन के साथ तेज बारिश और 25 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पश्चिम तथा निकटवर्ती मध्य हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। झारखंड की 7 ट्रेनों को भी कैंसिल किया गया है।
Odisha CM Mohan Charan Majhi tweets, “In case of possible storm and heavy rainfall, all the MLAs must be present in their respective constituencies to coordinate with the district administration to deal with the storm and expedite relief and rescue operations. All the MLAs should… pic.twitter.com/om57XLBprk
— ANI (@ANI) October 22, 2024
#WATCH | Pankaj Sharma, Assistant Commandant, 7th battalion NDRF Bhatinda, says, ” 5 teams are there, total 152 personnel are there, we have come from Bhatinda to Bhubaneshwar airport and we are going to be deployed in 5 districts…we have equipment required for cyclone rescue… https://t.co/81X15VgAiK pic.twitter.com/p1O0V7LfJn
— ANI (@ANI) October 22, 2024







