Ranchi : राजधानी रांची में राज्य योग केंद्र में आज 137 बालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने रिटेल सेक्टर के LMS प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया। मुख्य अतिथि की हैसियत से राज्यसभा सांसद महुआ मांझी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड IPS वाइव्स एसोसिएशन सदस्य अरुणा दीक्षित मौजूद थी। महुआ मांझी ने कहा,“आर्ट ऑफ लिविंग बालिकाओं के कौशल को सशक्त बना रही है। यह केवल योग तक सीमित नहीं, बल्कि रोजगार और आत्मविश्वास भी देती है। ‘स्किल जॉब एग्जीक्यूटिव’ कार्यक्रम युवतियों के जीवन में बदलाव ला रहा है।”
अरुणा दीक्षित ने कहा, “आपको जो कौशल सिखाया गया है, उसका भरपूर उपयोग करें। यह प्रशिक्षण आपके भविष्य में सहायक सिद्ध होगा।” यह प्रशिक्षण जून से सितंबर 2025 तक Art of Living, RASCI और IRL के सहयोग से संचालित हुआ। इसका उद्देश्य युवतियों को रिटेल क्षेत्र में रोजगार और आत्मनिर्भर बनाने के अवसर देना है। बताया गया गया कि प्रशिक्षण पूरी करने के बाद कई छात्राओं को रांची के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे बाटा, स्टारबक्स और आयुधा कॉलिंग सेंटर में रोजगार मिला। ये पहल युवतियों में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की भावना को मजबूत कर रही है। 1055 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कर ओरिएंटेशन सत्रों में भाग लिया। प्रशिक्षण में इंटरव्यू स्किल्स, जॉब रेडीनेस और कम्युनिकेशन स्किल्स सिखाये गये। समारोह को सफल बनाने में प्रवीण कुमार, पी.एन. सिंह, बेबी कुमारी, सुनील गुप्ता, तुलु सरकार, संगीता झा, सोनाराम महतो, निखिल राज, मुन्नी देवी, विवेक कुमार, उषा कुमारी और अजय कुमार की सराहनीय भूमिका रही।








