spot_img
spot_img

राज्यस्तरीय टेनिस खिलाड़ी की ह’त्या, पिता ने ही दाग दी गो’ली… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : गुरुग्राम की तेज रफ्तार ज़िंदगी के बीच गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया। राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या की गई। और वो भी किसी और ने नहीं, उसके अपने पिता ने कर दी। सुशांत लोक-2 में रहने वाली 25 साल की राधिका कभी कोर्ट में अपने शॉट्स से लोगों का दिल जीतती थी। पदक उसके संघर्ष की पहचान थे। लेकिन कुछ महीने पहले आई एक चोट ने खेल से दूरी बना दी  और फिर उसने अपना सपना पूरा करने के लिए एक टेनिस अकादमी शुरू की, ताकि बच्चों को वो सीखा सके जो उसने सालों मेहनत से सीखा था।

मगर यह सपना उसके पिता दीपक यादव को मंज़ूर नहीं था। गांव वालों की बातों ने उनके मन में जहर घोल दिया। “बेटी की कमाई खा रहा है”, यह ताने उन्हें खाये जा रहे थे। पिछले कुछ हफ्तों से घर में इसी बात को लेकर बहसें हो रही थीं। और गुरुवार की सुबह, जब बहस ने गुस्से की आग पकड़ी, दीपक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर उठाई और बेटी की पीठ में तीन गोलियां उतार दीं। आनन फानन में घरवाले राधिका को अस्पताल ले गए, लेकिन ज़िंदगी ने साथ छोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, और रिवॉल्वर भी बरामद हो चुकी है। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। एक बेटी जिसने सपनों की दुनिया बसाई थी, वो अब केवल एक अधूरी कहानी बनकर रह गई। और एक पिता… जो कभी उसका सबसे बड़ा सहारा था, अब उसी कहानी का सबसे बड़ा खलनायक बन चुका है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...