spot_img

स्टार्टअप स्काई रूट ने देश के पहले निजी रॉकेट इंजन ‘रमण’ का सफल परीक्षण किया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : हैदराबाद स्थित स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस ने ऊपरी चरण के रॉकेट इंजन ‘रमण’ का सफल परीक्षण किया। यह इंजन कई उपग्रहों को एक ही बार में अलग-अलग कक्ष में स्थापित कर सकता है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व वैज्ञानिकों द्वारा स्थापित स्काईरूट भारत का पहला निजी अंतरिक्ष प्रक्षेपण वाहन बना रही है। स्काईरूट के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पवन कुमार चंदाना ने कहा, ‘‘हमने भारत के पहले शत-प्रतिशत 3 डी-प्रिंटेड बाय-प्रोपेलेंट तरल रॉकेट इंजन इंजेक्टर का प्रदर्शन किया। पारंपरिक विनिर्माण की तुलना में इसका कुल द्रव्यमान 50 प्रतिशत कम है और कुल घटकों की संख्या कम हुई है। यह इंजन कई बार चालू हो सकता है,इसकारण एक ही मिशन में कई उपग्रहों को कई कक्षाओं में स्थापित करने में सक्षम है।उन्होंने बताया कि कंपनी के दो रॉकेट छह महीनों में प्रक्षेपण के लिए तैयार हो जाएंगे। इस स्टार्टअप ने अब तक 31.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं और 2021 से पहले 90 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...