Bihar : बिहार के सारण में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं और इस बार चोरों ने आस्था के केंद्र को निशाना बनाया है। मशरख थाना क्षेत्र स्थित राम जानकी मंदिर में देर रात लाखों की सनसनीखेज चोरी हुई है। चोर मंदिर से भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की तीन मूर्तियां और नकद राशि लेकर फरार हो गये। घटना रविवार रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। चोरों ने मंदिर के पीछे का ताला काटा, छोटा गेट तोड़ा और CCTV कैमरे के तार काटकर सबूत मिटाने की कोशिश की। सुबह सफाईकर्मी के पहुंचने पर मूर्तियां गायब मिलीं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुये SSP कुमार आशीष, ग्रामीण SP और SDPO मौके पर पहुंचे। मशरख SDPO के नेतृत्व में SIT गठित की गई है। CCTV फुटेज में चार संदिग्ध चोर नजर आये हैं, डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जा रही है।इस बीच बड़ी कार्रवाई करते हुये SSP ने रात्रि गश्ती में लापरवाही बरतने पर ASI जितेन्द्र चौधरी को निलंबित कर दिया है। SSP ने साफ कहा है कि जांच के बाद अन्य दोषियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी और चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






