Chatra(Krishna Paswan) : चतरा में तस्करी पर लगाम लगाने में नाकामी और संदिग्ध गठजोड़ के चलते गिद्धौर थानेदार अमित कुमार गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है। शनिवार शाम SP विकास पांडेय ने यह कड़ी कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, हजारीबाग प्रक्षेत्र के DIG संजीव कुमार को थानेदार पर नशे और बालू के तस्करों से सांठगांठ की शिकायत मिली थी। जांच के बाद आरोप सही पाये गये, जिसके बाद एसपी ने तुरंत निलंबन का आदेश दे दिया। अमित गुप्ता को 24 घंटे के भीतर पुलिस लाइन में योगदान देने को कहा गया है।
इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखी जा रही है। सिमरिया के SDPO शुभम खंडेलवाल ने निलंबन की पुष्टि की है।






