spot_img

आधी रात SP पहुंची चेक पोस्ट, दिये ये निर्देश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू SP रीष्मा रमेशन कई चेक पोस्ट पहुंची। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए SP ने मध्य रात्रि को बिहार-झारखंड इंटर स्टेट बॉर्डर के प्रमुख चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। SP हुसैनाबाद, दंगवार, देवरी और पथरा चेक पोस्ट पहुंची। जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान SP ने सभी चेक पोस्टों पर मौजूद रजिस्टरों की जांच की और यह सुनिश्चित किया कि चुनाव के दौरान हर प्रकार की गतिविधि का सही से रिकॉर्ड रखा जा रहा है। उन्होंने चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये और चुनाव के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा।

SP ने दिये ये निर्देश 

1. सभी वाहनों की कड़ी जांच: सीमा पार आने-जाने वाले हर वाहन की गहन जांच की जाए और प्रत्येक व्यक्ति की पूरी जानकारी दर्ज की जाए।

2. रात में गश्त बढ़ाई जाए: सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती और रात के समय विशेष गश्त को बढ़ाया जाए ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि न हो।

3. चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का पालन: चुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

मौके पर SP ने कहा, “विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। चेक पोस्टों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।”

जनता से अपील

पलामू पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे चुनाव के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह सहयोग चुनावों को सफल और शांतिपूर्ण बनाने में सहायक होगा।

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...