spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

SP ने दी कड़ी हिदायत, केवल दो माह में निपटे ये केस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh : रामगढ़ SP अजय कुमार की अध्यक्षता में आज जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में अपराध समीक्षा बैठक हुई। बैठक में लंबित मामलों, कोर्ट केस, महिला उत्पीड़न, नक्सल गतिविधियों, साइबर फ्रॉड, NDPS, डकैती, लूट समेत तमाम गंभीर अपराधों की गहन समीक्षा की गई। SP ने यह भी स्पष्ट किया कि हर थानेदार को अपने क्षेत्र में नियमित गश्ती, वाहन चेकिंग और खुफिया जानकारी जुटाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक में SDPO, लोक अभियोजक, सभी थानेदार और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

महत्वपूर्ण निर्देशों की झलक

  • हत्या, पोक्सो, आगजनी, नक्सल और साइबर मामलों का प्रोफाइलिंग कर निगरानी बढ़ाने का निर्देश।
  • थाना स्तर पर प्रतिदिन मॉर्निंग मीटिंग और टास्किंग अनिवार्य।
  • जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और लंबित वॉरंट, सम्मन, कुर्की को निष्पादित करने का निर्देश।
  • महिला उत्पीड़न (पोक्सो और बलात्कार) के मामलों को 2 माह में निष्पादित करने का लक्ष्य तय।
  • हिट एंड रन पीड़ितों को समय पर मुआवजा, दुकानों के बाहर CCTV लगाने के निर्देश।
  • अपराधियों के फिंगरप्रिंट्स को NAFIS पोर्टल पर अपडेट करना होगा।
  • नये आपराधिक कानूनों के तहत e-Sakshya ऐप के प्रयोग को बढ़ावा।
  • NDPS मामलों में राज्य के बाहर जाकर गिरफ्तारी और ड्रग्स का विधिसम्मत विनष्टिकरण अनिवार्य।
  • थाना प्रभारी आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करें व शिकायतों का तुरंत निपटारा सुनिश्चित करें।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...