Kohramlive : सात साल की डेटिंग के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गये। शादी के बंधन में बंधने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। उनके पोस्ट में लिखा है कि “आज इस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों में गाइड किया है। हमारे परिवार के आशीर्वाद से हम अब पति-पत्नी है। वहीं शादी के बाद पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को अपनी बेटी सोनाक्षी और दामाद जहीर इकबाल को आशीर्वाद दिया। पत्नी पूनम के साथ अपनी बेटी के अपार्टमेंट में गये आसनसोल TMC के सांसद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से कहा कि “हर पिता इस पल का इंतजार करता है, जब उसकी बेटी को उसके चुने हुये दूल्हे को सौंप दिया जाता है। मेरी बेटी जहीर के साथ सबसे ज्यादा खुश दिख रही है। उनकी जोड़ी सलामत रहे।” इससे पहले शादी की कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही लोगों का ध्यान मुंबई के लिंकिंग रोड पर रेस्तरां बैस्टियन पर गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद रविवार रात की पार्टी के लिए थीम ब्लैक एंड रेड रखी गई। वहीं, DJ गणेश रिसेप्शन में अलग शमां बांध गये। शनिवार की रात सोनाक्षी के साथ उनकी करीबी दोस्त हुमा कुरैशी और साकिब सलीम भी मौजूद थे। बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शादी में शरीक हुये। ऐसा कहा जाता है कि सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात तब हुई जब जहीर सलमान खान द्वारा निर्मित 2019 की रोमांटिक ड्रामा ‘नोटबुक’ की शूटिंग कर रहे थे। मुंबई के प्रमुख ज्वैलर इकबाल रतनसी के सबसे बड़े बेटे जहीर ने 2022 की फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में सोनाक्षी के साथ काम किया है। इसमें वह लंदन स्थित टीवी लाइन प्रोड्यूसर जोरावर रहमानी की भूमिका निभाते दिखे। इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी हैं।

इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने दुल्हन के नये अपार्टमेंट 81 ऑरिएट में अपनी सिविल शादी के लिए जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की। यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा पश्चिम में रंग शारदा ऑडिटोरियम के पास है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा ने बीते साल सितंबर में यह आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। यह इमारत की 26वीं मंजिल पर है। समुद्र के किनारे बना यह अपार्टमेंट 4,210.87 वर्ग फीट में फैला है। इसकी कीमत करीब 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा को एक्शन-कॉमेडी ‘दबंग’ (2010) में बॉलीवुड में ब्रेक दिया था। यहां बता दें कि जहीर ने भी सलमान खान की फिल्म ‘नोटबुक’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।















