spot_img
spot_img

किसी ने दुश्मन के निगरानी कैमरे तोड़े तो किसी ने ड्रोन किये नाकाम, नवाजे जायेंगे 1090

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत अपने उन वीरों को सलाम करेगा, जिन्होंने सीमा से लेकर आकाश और समुद्र तक अदम्य साहस का परिचय दिया। केंद्र सरकार ने वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी के लिए 1,090 पुलिस व सशस्त्र बल कर्मियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की है। इस बार 16 सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जांबाज़ों को गैलेंट्री मेडल मिलेगा। ये सभी पाकिस्तान के खिलाफ चले ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे, जहां किसी ने दुश्मन के निगरानी कैमरे तोड़े तो किसी ने ड्रोन हमले नाकाम किये। BSF ने इन्हें “सीमा प्रहरियों” की मिसाल बताया है।

आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के बड़े अधिकारी भी सम्मानित

  • लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक

  • वायुसेना के एयर मार्शल नरनादेश्वर तिवारी, एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, एयर मार्शल अवधेश भारती समेत चार अफसर सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक पायेंगे

  • नौसेना के वाइस एडमिरल एसजे सिंह को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक, वाइस एडमिरल तरुण सोबती को उत्तम युद्ध सेवा पदक, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद को युद्ध सेवा पदक

वायुसेना का पराक्रम

  • 13 अधिकारी युद्ध सेवा पदक से सम्मानित – सटीक हमलों और हवाई क्षेत्र की रक्षा के लिए

  • 26 अधिकारी व वायुसैनिक वायु सेना पदक (वीरता) – पाकिस्तान में लक्ष्यों को भेदने और S-400 सिस्टम के संचालन के लिए

  • 9 अधिकारी वीर चक्र – आतंकवादी ठिकानों पर हमले और पाकिस्तानी विमानों को मार गिराने के लिए

CBI और पुलिस बल को भी बड़ा सम्मान

21 CBI अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और मेधावी सेवा पदक मिलेगा। कुल 1,090 पुलिस पदक इस साल दिये जायेंगे, जिनमें 233 गैलेंट्री मेडल, 99 राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) और 758 पुलिस मेडल (मेधावी सेवा) शामिल हैं।

गैलेंट्री मेडल का वितरण

  • जम्मू-कश्मीर ऑपरेशन – 152

  • नक्सल विरोधी अभियान – 54

  • पूर्वोत्तर ड्यूटी – 3

  • अन्य क्षेत्र – 24

  • अग्निशमन सेवा – 4

  • होम गार्ड व सिविल डिफेंस – 1

यह सम्मान सिर्फ मेडल नहीं, बल्कि हर उस बलिदान की पहचान है, जिसने भारत की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दी। इस स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के साथ-साथ हमारे जवानों का पराक्रम भी लहरायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...