spot_img

बच्चों के भले को लेकर समाज काम करें : जज नलिन कुमार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : ”बेशक, बच्चे देश के भविष्य हैं और समाज को चाहिये कि वे बच्चों के हित में काम करें, ताकि बच्चे गलत रास्ते पर ना जायें। बच्चों के हित में बने कानूनों और न्यायालय में चाईल्ड फ्रेंडली माहौल पर जोर देना जरूरी है। इस संदेश को समाज के हर कोने तक पहुंचाने पर फोकस किया।” यह कहना है गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार का। मौका था चाईल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज फॉर चिल्ड्रेन स्कीम के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का। गढ़वा के सिविल कोर्ट के सेमिनार हॉल में नालसा स्कीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार, स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष रविन्द्र नाथ त्रिपाठी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी भी मौजूद थे। इनके द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

गढ़वा के जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 और 29 नवम्बर को दिन के 9.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में बच्चों से संबंधित विषयों पर जानकारी देने के लिये कई विशेषज्ञों को बुलाया गया है। जिनमें जे०जे०बी० के सदस्य विनय पाल, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रणव और राकेश कुमार त्रिपाठी शामिल हैं।

कार्यक्रम में कानूनी सेवा इकाई के सदस्यों में डिप्टी चीफ एल०ए०डी०सी०एस० नित्यानन्द दूबे, पैनल अधिवक्ता परशुराम पाण्डेय, प्रेमचन्द तिवारी, संजीव कुमार पाण्डेय, शिव कुमार, दीपक कुमार सिंह, अरविन्द कुमार शुक्ला, राज कुमार एवं 12 पारा लीगल वॉलेंटियर्स भी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...