spot_img

ताकि कोई गड़बड़ी न हो, पूरी मुस्तैदी से जुटी पुलिस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर माहौल उत्सवी रंग में ढलते ही चौपारण पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुटा हुई है। इसी कड़ी में रविवार को चौपारण थाना परिसर में शांति समिति की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी संजय यादव ने की, वहीं, थानेदार अनुपम प्रकाश ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किये। बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिष्ठित लोग, पंचायत प्रतिनिधि और रामनवमी महासमिति एवं अखाड़ा समितियों के सदस्य शामिल हुये। प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और सभी झांकियां पूर्व निर्धारित रूट से ही गुजरेंगी ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

बैठक के दौरान दोनों समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संकल्प दोहराया। प्रशासन ने त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिये लोगों से सहयोग की अपील की। बैठक में अंचल अधिकारी संजय यादव, थानेदार अनुपम प्रकाश, बीरेंद्र रजक, गुलाबी यादव, हेलाल अख्तर, अभिमन्यु भगत, बिनोद कुमार, नागेन्द्र दांगी, परमेश्वर साव, मंजू देवी समेत अन्य मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...