spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कल से आग उगलेगा आसमान, घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD अपडेट

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : बिहार का मौसम फिर से करवट ले चुका है। पछुआ हवा और अधिक मजबूत हो गयी है जिसके कारण प्रदेश का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। IMD की ओर से फिर से भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी पटना का पारा 40 ही नहीं बल्कि 43 डिग्री तक पार कर चुका। 17 जिलों का पारा 40 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बांका-खगड़िया-शेखपुरा-पूर्णिया में मंगलवार को लू चली है। बुधवार को भी कई जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया था। वहीं नवादा, शेखपुरा, पूर्णिया समेत 9 जिलों में हीटवेब का आज अलर्ट था।  इनमें खगड़िया, अररिया, भागलपुर, बक्सर, बांका और औरंगाबाद भी शामिल है।

10 से 14 मई तक के लिए मौसम पूर्वानुमान

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 10 से 14 मई तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं।आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 70 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।  12 मई को पुरबा हवा भी चल सकती है।

बीएयू के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि अभी बारिश की संभावना नहीं है। 13 मई को हल्के बादल छाये रह सकते हैं। 13 मई को ही हल्की बारिश की भी संभावना है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान सक्रिय हो गया है। इसका असर दो दिन बाद पूर्व बिहार पर पड़ सकता है। मौसम मामलों के जानकारों की मानें तो बंगाल की खाड़ी में मोचा तूफान का प्रभाव बना है। इसका असर बिहार के भी तटवर्ती क्षेत्रों में दिख सकती है।  कटिहार-भागलपुर-किशनगंज- पूर्णिया-जमुई व कोसी-सीमांचल-अंग क्षेत्र के कई हिस्सों में मध्य दर्जे की बारिश की भी संभावना बन सकती है।

इसे भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ को लेकर कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें : Bihar Weather : 12 मई तक फिर गर्मी सताने वाली है, IMD ने दिए ये सुझाव

इसे भी पढ़ें : 9 मई तक इन जिलों में घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…

इसे भी पढ़ें : Rajasthan Weather News: आगामी 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम…देखें

 

इसे भी पढ़ें :

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...