UP : दिवाली की रात बरहन क्षेत्र के गांव खेड़ी अडू में एक ऐसी वारदात हुई, जिसने सबको हिलाकर रख दिया। हल्द्वानी के एक सीमेंट कंपनी के सहायक इंजीनियर योगेश कुमार दिवाली मनाने अपने घर आये थे। देर रात उन्हें उनकी भाभी ने अपने कमरे में बुलाया और सुनोयोजित तरीके से धारदार चीज से प्राइवेट पार्ट काट दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी की। अभी उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ घर से फरार हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। परिवार के अनुसार, भाभी अपनी छोटी बहन से योगेश की शादी करवाना चाहती थी, लेकिन परिवार ने पहले ही उनकी शादी किसी और जगह तय कर दी थी। नाराजगी के चलते भाभी ने यह घिनौना कदम उठाया। घटना के बाद जेठानी के बयान पर केस दर्ज किया गया। दर्ज FIR में इस बात का जिक्र किया गया है कि देवरानी अर्चना देवर की शादी अपनी बहन से करवाना चाहती थी। जब परिवार ने इनकार किया, तो उसने यह हमला किया। यह सनसनीखेज वारदात आगरा की है।
भाभी ने रात में चुपके से देवर को कमरे में बुलाया, किया बुरा हाल, हुई सर्जरी
Date:








