Garhwa(Nityanand Dubey) : देश और एशिया की सबसे बड़ी सुरक्षा कंपनियों में से एक SIS लिमिटेड के गढ़वा प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को जी.टी.ओ. (ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर) अधिकारी सेवा के 40वें बैच का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गढ़वा के पुलिस कप्तान अमन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर बैच का विधिवत उद्घाटन किया और प्रशिक्षु अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस वर्ष देश भर से 64 स्नातक युवा SIS के जीटीओ अधिकारी बनने में सफल हुये। चयन प्रक्रिया में 50,000 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया और इसे तीन कठिन चरणों, लिखित परीक्षा, शारीरिक एवं व्यक्तित्व क्षमता परीक्षण, और टॉप मैनेजमेंट साक्षात्कार के माध्यम से पूरा किया।
एसआईएस का गौरवशाली इतिहास
कंपनी की स्थापना 1974 में भूतपूर्व सैनिकों के रोजगार के लिये हुई। गढ़वा में पहला प्रशिक्षण केंद्र 22 सितंबर 1983 को स्थापित हुआ। आज 51 वर्षों के बाद SIS देश भर में 25 प्रशिक्षण केंद्र संचालित करता है और पिछले 40 वर्षों में लगभग 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर चुका है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर में कंपनी कार्यरत है। 500+ कार्यालय और 3.5 लाख से अधिक कर्मचारी, वार्षिक कारोबार 14,000 करोड़ रुपये है। एन.एस.ई. (NSE) और बी.एस.ई. (BSE) में सूचीबद्ध एकमात्र सुरक्षा कंपनी है।








