spot_img

रौब दिखाना पड़ा भारी, फर्जी NSG कमांडो की खुली पोल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे पर एक युवक ने खुद को NSG कमांडो बताकर रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा करनी चाही। कंडक्टर ने जब सवाल किया, तो बहस छिड़ गई। बात बढ़ी, और पुलिस को बुलाया गया। थोड़ी पूछताछ हुई और पूरा भेद खुल गया वर्दी नकली, पिस्टल असली और रौब दिखाने वाला जवान नहीं, फर्ज़ी निकला। पुलिस जब ब्लेजर पहने, हाथ में वायरलेस और कमांडो की वर्दी में युवक को गेटवे मॉल के पास पकड़ी, तो उसने खुद को वृंदावन के मशहूर कथावाचक का सुरक्षा कर्मी बताया। बोला “महाराज को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है, मैं उनके साथ तैनात हूं।” लेकिन पूछताछ में निकला कि ये रंजन कुमार, कुशीनगर का रहने वाला है, जो खुद को यूपी पुलिस का 2021 बैच का सिपाही बताता है और NSG का प्रशिक्षण ‘लखनऊ पुलिस लाइन’ में होना बताता है जबकि हकीकत से उसका कोई वास्ता नहीं। पुलिस ने रंजन कुमार के पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल (मेड इन इटली), ज़िंदा कारतूस (9MM), वायरलेस हैंडसेट, नकली पहचान पत्र और दस्तावेज, मोबाइल में पुलिस ड्रेस में ली गई तस्वीरें बरामद की। थानेदार सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...