Kohramlive desk: भारत के जानेमाने क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और आयशा मुखर्जी (Aesha Mukerji) ने शादी के आठ साल बाद तलाक (Divorce) ले लिया है। सोशल मीडिया पोस्ट की माने तो आयशा मुखर्जी की दूसरी शादी भी टूट गई। बीते लंबे समय से दोनों के बीच खटपट की खबरें समय-समय पर आती रहती थी। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया था। अब इन अफवाहों पर आयशा की पोस्ट ने मुहर लगा दी, जो उन्होंने एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर की। दोनों का सात साल का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। पहले पति से आयशा की दो बेटियां हैं।
View this post on Instagram
आयशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘एक बार तलाक हो चुका है। लग रहा था कि दूसरी बार काफी कुछ दांव पर था। मुझे काफी कुछ साबित करना था इसलिए जब मेरी दूसरी शादी टूटी तो यह काफी डरावना था। मैंने सोचा था कि तलाक गंदा शब्द है, लेकिन फिर मेरा दोबारा तलाक हो गया। पहली बार जब मेरा तलाक हुआ तब मैं काफी ज्यादा डरी हुई थी। मुझे लगा जैसे मैं नाकाम हो गई हूं और मैं उस समय काफी गलत कर रही थी। मुझे लगा कि मैं अपने माता-पिता को निराश कर रही हूं। मुझे लगा कि मैं अपने बच्चों को नीचा दिखा रही हूं और कुछ हद तक मुझे लगा कि मैंने भगवान का भी अपमान किया। तलाक काफी गंदा शब्द था।”
Shikhar Dhawan ने अभी तक नहीं दिया इसपर कोई बयान
भले ही आइशा की यह पोस्ट इस वक्त वायरल हो रही है, लेकिन अभी तक शिखर धवन की तरफ से इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। शिखर ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में शिखर के बयान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आइशा की यह पोस्ट किस बारे में है।
Shikhar Dhawan से 10 साल बड़ी थी आयशा
ऑस्ट्रेलिया में पली-बढ़ी आयशा मुखर्जी की मां बंगाली हैं और पिता ऑस्ट्रेलियन, लेकिन उनका जन्म भारत में हुआ था। खेलों में गहरी रूचि रखने वाली आयशा खुद बॉक्सर रह चुकी हैं। शिखर धवन के घरवाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। एक तलाकशुदा 10 साल बड़ी औरत, जिसकी दो बेटियां हो भारतीय परिवार में उसे अपनाना थोड़ा असहज तो होता ही, लेकिन दोनों ने सभी को मना लिया। साल 2012 में सिख परंपरा से शादी हुई। बरात में विराट कोहली सहित कई क्रिकेटर्स जमकर नाचे थे।




