घुसपैठ और कांग्रेस पर तीखा हमला, क्या बोले PM… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने असम में जनसभा को संबोधित करते हुये घुसपैठ और कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के प्रयासों से असम में शांति, विकास और आत्मविश्वास लौट रहा है, खासकर बोडो समाज के युवाओं में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। PM मोदी ने बताया कि बोडो समाज के युवा अब खेल, कला और संस्कृति के जरिये देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा कि असम की संस्कृति और पहचान का सम्मान जब भी किया जाता है, कांग्रेस को तकलीफ होती है। उन्होंने भूपेन हजारिका को भारत रत्न देने के विरोध का उदाहरण भी दिया और कहा कि कांग्रेस कभी असम की पहचान को स्वीकार नहीं करती।

पीएम ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने सेमीकंडक्टर यूनिट और अन्य विकास परियोजनाओं का विरोध किया, पूर्वोत्तर के विकास में बाधा डाली और घुसपैठियों के जरिए असम में अस्थिरता फैलाई। इसके उलट, भाजपा की डबल इंजन सरकार अब बोडोलैंड और असम की जमीन को घुसपैठियों से मुक्त कर रही है और विकास की राह खोल रही है।बोडो शांति समझौते, शिक्षा और सांस्कृतिक प्रगति को उन्होंने असम की नई पहचान बताया और कांग्रेस के पुराने शासन की उपेक्षा का खुलासा किया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिना बिजली वाले गांव की बेटी श्वेता ने अमेरिका में रच डाला इतिहास…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बोकारो के छोटे से गांव कुम्हारडीह...

बंद मकान से तेज दुर्गंध, दरवाजा खोलते ही मचा तहलका…

Garhwa : गढ़वा के केतार थाना क्षेत्र के परती...

अचानक बाल सुधार गृह और ओपन जेल पहुंचे SP, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के SP अमन कुमार ने...

औचक निरीक्षण में खुली पोल, सेविका और सहायिका पर गिरी गाज

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मझीआंव प्रखंड में आंगनबाड़ी...