Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के सगमा प्रखंड का उत्क्रमित मध्य विद्यालय उत्तरी सोनडीहा, जहां ककहरा सिखाने वाला गुरु, मर्यादा की रेखा लांघ गया। इल्जाम है कि जब संयोजिका सुषमा कुमारी विद्यालय के MDM स्टोर में चावल की बोरियां गिन रही थीं, तभी पीछे से हेडमास्टर ललित कुमार ने दरवाजा खोला और अंदर आ गया। साड़ी पकड़कर शरीर को छूने की कोशिश की और फिर मुंह दबाकर कहा “अगर किसी को बताया तो पति को जान से मरवा दूंगा।” सुषमा ने कहा, मैं डरी, सहमी, लेकिन चुप रही, पर अब नहीं।” संयोजिका का इल्जाम है कि हेडमास्टर उन्हें अश्लील वीडियो दिखाने की कोशिश करता था। बात न मानने पर पद से हटाने की धमकी देता था। अकेले बुलाकर अनुचित स्पर्श की घटनाएं बढ़ गई थीं। जैसे ही यह खबर गांव में फैली, छात्रों के माता-पिता भड़क उठे। सभी ने एक स्वर में मांग की “ऐसे शिक्षकों का कोई स्थान विद्यालय में नहीं हो सकता, तुरंत निलंबित किया जाये।” वहीं, हेडमास्टर ललित कुमार ने कहा ये सब झूठ है। इन सभी आरोपों को “बेबुनियाद और निराधार” बताया है। धुरकी के थानेदार उपेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता का आवेदन मिला है, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषी पाये जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






