spot_img

स्कूल में यौ’न उ’त्पीड़न, क्या बोले अजय राय… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के रातू रोड स्थित श्रद्धानंद सेवाश्रम स्कूल में कथित यौन उत्पीड़न को लेकर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने ठोस कदम उठाया। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अनुज कुमार सिंह से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी ली। प्राचार्य ने उन्हें बताया कि किसी छात्रा से लिखित शिकायत नहीं मिली, और आरोप केवल शिक्षक की पत्नी द्वारा किया गया एक पारिवारिक विवाद बताते हैं। प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि इसे विद्यालय का अंदरूनी मामला नहीं माना जा सकता।

अजय राय ने कहा, यह मामला बच्चों की सुरक्षा और बाल अधिकारों से जुड़ा है, इसलिए सच्चाई का पता होना बेहद जरूरी है। उन्होंने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR), नई दिल्ली के अध्यक्ष को ईमेल के माध्यम से लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाये जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिये और अगर यह सिर्फ पारिवारिक विवाद ही है, तो उसकी सच्चाई भी स्पष्ट हो, ताकि विद्यालय की छवि और बच्चों के भविष्य पर कोई असर न पड़े। अजय राय ने कहा कि “हम उम्मीद करते हैं कि आयोग निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करेगा, जिससे अभिभावकों और छात्राओं के बीच विश्वास बहाल हो सके।” यह जानकारी एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सरार्फ ने दी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...