हाजीपुर (वैशाली) : शहर के एक मुहल्ले के एक घर में कई दिनों से जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। मुहल्ले के कुछ लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो लोगों ने घर में बाहर से ताला जड़ दिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर घर के अंदर से एक कपल को पकड़ा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Read More : 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा गया पंचायत सचिव

मामला वैशाली जिले के हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के दामोदर नगर इलाके की है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई दिनों से इस घर में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा था। मुहल्ले में अनजान लोग आ रहे थे, जिससे लोगों को शक हुआ और उन्होंने जब पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस ने छापेमारी की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Read More : 500-500 रुपये की गड्डियों में आग लगाकर ताप गया, हंसकर कहा…












