spot_img

22 फरवरी से चौपारण में सात दिवसीय महायज्ञ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chauparan (Hazaribagh)(Krishna Paswan) : चौपारण में श्री हनुमंत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सातवें सात दिवसीय श्री हनुमंत वार्षिकोत्सव सह महायज्ञ का औपचारिक शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। यह महायज्ञ 22 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक चलेगा और हनुमान मंदिर, बिगहा बाजार परिसर में संपन्न होगा। प्रत्येक दिन रामचरितमानस के सातों कांडों का पारायण, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूजन किया जायेगा। यज्ञ का संचालन काशी, वाराणसी के विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में होगा। इसका मुख्य उद्देश्य धर्म, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करना है। आज हुये ध्वजारोहण कार्यक्रम में आचार्य कामेश्वर पांडेय और विशाल पांडेय ने विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया। मौके पर आनंद चंद्रवंशी, कुमार राहुल, संजय सिंह,‌रामचंद्र सिंह, कामदेव प्रजापति, नीरज, प्रेम, अशोक चंद्रवंशी, ओमप्रकाश समेत कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे और यज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया। संस्था ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें की जा रही हैं। महायज्ञ में भाग लेकर लोग पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं। छोटे से बड़े सभी क्षेत्रवासियों में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल दिखाई दे रहा है। यज्ञ के सफल आयोजन के लिए मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, मनीष सिन्हा, टोनी सिंह, बलराम यादव, पवन सिंह, प्रकाश साहु, बीरेंद्र सिंह, बिजय साहु, संतोष अग्रवाल, सिवेश सिंह, अरुण कुमार, संजय चंद्रवंशी, शिवनाथ महतो, पंकज चंद्रवंशी, नीरज चंद्रवंशी, अंकित केशरी, प्रदीप शर्मा समेत बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...