Deoghar : देवघर में घर में घुसकर पति-पत्नी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों को ईट-पत्थर से कूच-कूच कर मौत के घाट उतार दिया गया। लगभग 59 साल के अनुज कुमार वर्णवाल एवं करीब 54 साल की उनकी पत्नी बासमती देवी का मर्डर करने के बाद एक संदेही हत्यारा घर के अंदर ही बने बॉक्स से पकड़ा गया। वह इसी बॉक्सी में छुप गया था, वहीं दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। शुरूआती जांच में यह बातें सामने आई है कि चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाश ने यह बड़ा कांड कर दिया। प्रतिरोध करने के चलते पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। डबर मर्डर जैसे दुस्साहसिक वारदात के बाद से इलाके में दहशत है। यह सनसनीखेज वारदात देवघर के नगर थाना क्षेत्र के सिंधवा मोहल्ले में हुई।
मारे गये दंपत्ति का घर जब बहुत देर तक नहीं खुला तो कुछ पड़ोसियों को शक हुआ। घर का मालिक अनुज कुमार वर्णवाल की सरकारी बस स्टैंड के पास पान की दुकान है, वहीं पत्नी बासमती घर में जेनरल स्टोर चलाती थी। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर घुसने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस घर के अंदर गई तो देखा कि बेडरूम के दरवाजे के पास पत्नी की लाश पड़ी थी, वहीं आगे बाथरूम की तरफ गृहस्वामी अनुज का शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने बॉक्स में छिपे बदमाश को बाहर निकाला। वारदात के बाद मौके पर जुटी भीड़ बदमाश से खुद निपटना चाहती थी, पर पुलिस किसी तरह उग्र भीड़ से बचाकर उसे अपने साथ ले गई। पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या के पीछे का असली कारण क्या है, इसका खुलासा अबतक पुलिस नहीं कर पाई है। पुलिस गिरफ्तार शख्स से पूछताछ कर रही थी।
इसे भी पढ़ें : राज्य सभा चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची की जारी… देखें
इसे भी पढ़ें : बसंत पंचमी को ले अलर्ट मोड में रांची पुलिस, SSP ने दिये सख्त निर्देश…
इसे भी पढ़ें : कुलदीप चौधरी चाईबासा के नये DC, जाधव विजया गईं बोकारो…
इसे भी पढ़ें : बोकारो में एनकाउंटर, 100 से ज्यादा राउंड चली गोलियां… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज… जानें कब से
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में 14 थानेदारों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : कल फ्लोर टेस्ट, यह बड़ी बात बोल गये नीतीश…








