Ranchi : दो शातिर साइबर क्रिमिनल्स को झारखंड CID ने धर दबोचा है। दोनों को साइबर क्राइम थाना की टीम ने ओडिशा के बालासोर से अरेस्ट किया। गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल्स के नाम सुरेन्द्र दास और राज किशोर नंदा बताये गये। इनके पास से दो मोबाईल, चार सिम कार्ड, एक आधार कार्ड और दो एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। इस बात का खुलासा आज CID DSP नेहा बाला ने किया।
DSP नेहा ने बताया कि साईबर क्राइम थाना में 14 जनवरी 2023 को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। मामले में पीड़ित को टेलीग्राम के जरिये संपर्क किया गया था। एक लिंक भेजा गया और लॉग इन कर मूवीज रेटिंग करने का पार्ट टाईम जॉब ऑफर किया गया। इसके बाद उन्हें विभिन्न टेलीग्राम प्रोफाईल में जोड़कर मूवीज रेटिंग करने का दबाव बनाया जाने लगा। टेलीग्राम प्रोफाईल के जरिये दिए गए टास्क को पूरा करने पर शुरू में उनके पेटीएम खाते में कुछ रुपये क्रेडिट किये गये। अकाउंट में पैसे आने के बाद साइबर क्रिमिनल्स उनका भरोसा जीतने में कामयाब हो गये। इसके बाद उन्हें भुगतान की ओर से प्राप्त रुपयों को ICICI बैंक के जरिये इंवेस्ट करने को कहा गया। इसके लिए उन्हें बोनस का लॉलिपॉप दिखा अलग-अलग अकाउन्ट में डिपोजिट कराया गया। इसके बाद उनके अकाउंट में पैसे आने बंद हो गये। कुल 28 लाख 94 हजार 505 रुपये ठग लिये गये।
डीएसपी के अनुसार तफ्तीश के दरम्यान पता चला कि फाइनेंशियल ट्रायल एनालिसिस में फेक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड कंपनी महाराष्ट्र ,मध्य प्रदेश, बिहार, हैदराबाद और दिल्ली के बैंक खाता पाए गए । इसमें करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन किए गए थे। उन्होंने बताया कि मामले में कुमार ग्लोबल सॉफ्टवेयर नामक शैल कंपनी के यस बैंक (yes bank) के एकाउंट से अबतक दो करोड़ 59 लाख 95 हजार 669 का फ्रॉड ट्रांजेक्शन क्रेडिट हुआ है।
इसे भी पढ़ें : आश्वासन नहीं, काम करने में विश्वास करती है हमारी सरकार : सीएम चंपई सोरेन
इसे भी पढ़ें : फोन पर बातें करते समय पति ने डांटा, तोड़ दिया दम…
इसे भी पढ़ें : बड़े पापा को देख दौड़ा मासूम, बच न सका… क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें : दो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, कब से कब तक… जानें
इसे भी पढ़ें : दिल्ली दौरे पर CM चंपई सोरेन, झारखंड भवन को लेकर कही यह बात… जानें














