राजधानी रांची के इस इलाके में सनसनी…

Date:

spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के खलारी इलाके से शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। केडीएह ग्राउंड के नजदीक एक सनकी आशिक ने पहले अपनी लड़की को गोली मार दी और इसके बाद घर लौटकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवक ने सुबह केडीएह ग्राउंड के पास युवती को रोका। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है, लेकिन चंद पलों बाद युवक ने लड़की पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में यह भी जानकारी मिली है कि युवक ने घटना से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसकी चर्चा इलाके में तेजी से फैल रही है। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून हाथ में लिया तो सजा तय

New Delhi : 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन और...

7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का भी अलर्ट… जानें कहां

Kohramlive : जापान के क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत...

सोये हुये मासूम के गले में घंटों लिपटा रहा नाग, वीडियो वायरल…

Bihar : बिहार के पटना से एक ऐसी घटना...

नक्सलवाद की टूटी कमर, 16 खूंखार माओवादियों ने डाले ह’थियार…

Ranchi : झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे...

ED का बड़ा एक्शन, सुबह से ही ताबड़तोड़ छापेमारी…

Dhanbad : अवैध कोयला कारोबार पर ED ने बड़ा...