UP : यूपी के बिजनौर में खो-खो की नेशनल खिलाड़ी के मर्डर के मुख्य आरोपी आदमपुर निवासी शहजाद उर्फ हादिम को मंगलवार को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने मीडिया के सामने इस केस से संबंधित अहम खुलासे किए हैं। बताया है कि नशेड़ी युवक शहजाद उर्फ हादिम ने रेप करने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया था। घटना के दौरान आरोपी द्वारा पहनी गई शर्ट और उसके टूटे हुए दो बटन तथा गला घोंटने वाली रस्सी और उसकी चप्पलें भी पुलिस ने बरामद कर ली हैं।
10 सितंबर को हुई थी हत्या
बता दें कि बिजनौर की 24 वर्षीय खो-खो की नेशनल खिलाड़ी 10 सितंबर को अपने घर से राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरव्यू देने के लिए निकली थी। शाम तक घर नहीं पहुंची। परिजन इंतजार करते रहे। देर शाम पता चला कि घर से कुछ दूर पहले रेलवे स्टेशन के गोदाम के पीछे रखे रेलवे स्लीपर्स में लड़की लहूलुहान हालत में पड़ी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद देर लड़की की पहचान हुई थी।
कई टीमें कर रही थीं जांच
यहां याद दिला दें कि मुकदमा पहले रेलवे पुलिस द्वारा अपने थाने में दर्ज किया गया था, लेकिन मामले की गंभीरता को समझते हुए शासन ने बाद में इसकी जांच सिविल पुलिस को दे दी थी। तभी से सिटी एसपी प्रवीण रंजन के निर्देशन में थाने की कई टीमें लगकर इस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद शहजाद लड़की का मोबाइल लेकर फरार हो गया। उस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसको पकड़ा गया। मोबाइल का लोकेशन उसके घर के सामने तक पहुंचा और घर के बाहर जाकर मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इन सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर पुलिस ने हत्यारोपी को दबोच लिया। अभी लड़की का मोबाइल बरामद नहीं हुआ है, क्योंकि वह स्विच ऑफ है। उसको बरामद करने के लिए आरोपी की कोर्ट से रिमांड ली जा रही है। फिर मोबाइल भी जल्द बरामद किया जाएगा।
रेलवे स्टेशन पर चोरी के कई मामले हैं दर्ज
पुलिस के अनुसार, शहजाद शादीशुदा है। उसके परिवार में एक छोटी बेटी भी है। शहजाद शुरू से ही नशे का आदी है। उसके खिलाफ इससे पहले भी रेलवे स्टेशन से रेलवे का सामान चोरी करने के 4 मामले दर्ज हैं।

Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…
Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट
Read More :सिपाही की पिस्टल से चली गोली, बची प्रेमिका!
Read More :जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के 2 सदस्यों को पुलिस ने दबोचा, भेजे गए जेल
Read More :पुलिस जागी थी वर्ना लुट जाता बैंक
Read More :19 सितंबर को होगी JPSC PT परीक्षा, गढ़वा डीसी ने तैयारी का लिया जायजा
Read More :सब्जी मंडी इलाके में ढही 4 मंजिला इमारत, रेस्क्यू किए गए 2 बच्चों ने तोड़ा दम












