Ranchi : राजधानी रांची में ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ शख्स की जान चली गई। हादसा रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र के पंचौली महुआ टोली के रेलवे ट्रैक पर हुआ। यह ट्रैक जुमार नदी के नजदीक है। रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मेसरा पूर्वी के मुखिया कुशल मुंडा ने मेसरा थानेदार रोशन कुमार सिंह को ट्रैक पर डेड बॉडी होने की सूचना दी। मिली सूचना पर मेसरा थानेदार अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे। डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। खबर लिखे जाने तक डेड बॉडी की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। मृतक ने बैंगनी रंग की चेक शर्ट और काले रंग की फुलपैंट पहन रखी थी। उसकी उम्र 45 साल के आसपास बताई गई। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है। साथ ही यह पता लगा रही है कि यह आत्महत्या है या कुछ और।
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में 14 थानेदारों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : कल फ्लोर टेस्ट, यह बड़ी बात बोल गये नीतीश…
इसे भी पढ़ें : राज्य सभा चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची की जारी… देखें
इसे भी पढ़ें : PAYTM में 500 रुपया लेने वाला सिपाही सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : पति के सामने सरेआम बीवी का कर डाला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : धनबाद में 8 इंस्पेक्टरों का तबादला… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : राज्य में शिक्षा का ऐसा दीप जला रहे, जो कभी नहीं बुझेगा : CM चंपई
इसे भी पढ़ें : बैरिकेडिंग टूटते ही दागने पड़े आंसू गैस के गोले… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज… जानें कब से
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में 14 थानेदारों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इस दिन जारी हो सकती है 16वीं किस्त… जानें








